रविवार, 5 जून 2011

सभी देशवासियों से एक अपील

सभी देशवासियों से एक अपील:-

दिल्ली के रामलीला मैदान में आधी रात को जो जुल्म पुलिस ने शासन के आदेश से सोये हुए लोगो पर ढाए है वो कतई सहन करने लायक नहीं है| इस घटना की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है| 
ये सरकार लोगो को  बाबा रामदेव के समर्थन में भ्रष्टाचार के खिलाफ शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने दे रही है | मैंने तो ये पुस्तकों में ही पढ़ा था की गाँधी जी के शांतिपूर्ण आन्दोलनों को अंग्रेज सरकार बड़ी बर्बरता से कुचलती  थी | ऐसा ही कुछ आज टी वी चैनलो में देखने को मिला वो इस सरकार की सच्चाई कुछ इस तरह बयां कर रहे है की ये सरकार भ्रष्टाचारियो के समर्थन में खडी दीख रही है  और भ्रष्टाचार विरोधियों का दमन करा रही है
मेरा केवल यही निवेदन है की हम सब भ्रष्टाचार के खिलाफ इकट्ठे खड़े हो और आने वाले चुनाव में जो दल काले धन को विदेशो से वापस  लाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जन जाग्रति और सख्त कानून बनाने पर सहमत हो उसे सहयोग करे | हम सब भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम में बाबा रामदेव और अन्ना  हजारे जी के साथ हो | (वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारियो का संगठन है इसीलिए ये भ्रष्टाचर विरोध का  दमन कर रही है | इसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है )

गुरुवार, 10 मार्च 2011

मनोकामना पूरक श्री बगलामुखी मंत्र

 मनोकामना पूरक श्री बगलामुखी मंत्र

ॐ ह्ल्रीम बगलामुखी जगत वशं करी माँ पिताम्बरे प्रसीद-प्रसीद मम सर्व मनोरथान पूरय- पूरय हल्रीम ॐ