बुधवार, 29 अक्तूबर 2014

महामृत्युंजय मंत्र

मृत्युंजय मंत्र ३२ अक्षर का "त्र्यम्बक मंत्र" भी कहलाता हैं ।
ॐ" लगा देने से यह ३३ अक्षर का हो जाता हैं,इस मंत्र में संपुट लगा देने से मंत्र का कई रूप प्रकट हो जाता है।
गायत्री मंत्र के साथ प्रयोग करने पर यह "मृतसंजीवनी मंत्र" हो जाता है ।।
यदि घर में पूजन करते है तो पहले पार्थिव शिव पूजन करके या चित्र का पूजन कर घी का दीपक अर्पण कर,पुष्प,प्रसाद के साथ कामना के लिए दायें हाथ में जल,अक्षत लेकर संकल्प कर ले।
कितनी संख्या में जप करना है यह निर्णय कर ले साथ ही जप माला रूद्राक्ष का ही हो।
एक निश्चित संख्या में ही जप होना चाहिए।।
आचमनी निम्न मंत्र से कर संकल्प कर ले।दाएँ हाथ मे जल लेकर मंत्र बोले 
मंत्र..
१.ॐ केशवाय नमः।जल पी जाए।
२.ॐ नारायणाय नमः।जल पी जाए।
३.ॐ माधवाय नमः।जल पी लें।
अब हाथ इस मंत्र से धो ले।
४.ॐ हृषिकेषाय नमः।
संकल्प अपने कामना अनुसार छोटा,बड़ा कर सकते है।
दाएँ हाथ में जल,अक्षत,बेलपत्र,द्रव्य,सुपारी रख संकल्प करें।
💥संकल्प💥
"ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुःश्रीमद् भगवतो महापूरूषस्य,विष्णुराज्ञया प्रवर्तमानस्य अद्य ब्रह्माणोऽहनि द्वितीये परार्धे श्री श्वेत वाराहकल्पे,वैवस्वत मन्वन्तरे अष्टाविंशति तमे कलियुगे कलि प्रथमचरणे भारतवर्षे भरतखण्डे जम्बूद्वीपे आर्यावर्तैक देशान्तर्गते अमुक संवतसरे महांमागल्यप्रद मासोतमे मासे अमुक मासे अमुकपक्षे,अमुकतिथौःअमुकवासरे,अमुक गोत्रोत्पन्नोहं अमुक शर्माहं,या वर्माहं ममात्मनःश्रुति स्मृति,पुराणतन्त्रोक्त फलप्राप्तये मम जन्मपत्रिका ग्रहदोष,दैहिक,दैविक,भौतिक ताप सर्वारिष्ट निरसन पूर्वक सर्वपाप क्षयार्थं मनसेप्सित फल प्राप्ति पूर्वक,दीर्घायु,विपुलं,बल,धन,धान्य,यश,पुष्टि,प्राप्तयर्थम सकल आधि,व्याधि,दोष परिहार्थम सकलाभीष्टसिद्धये श्री शिव मृत्युंजय प्रीत्यर्थ पूजन,न्यास,ध्यान यथा संख्याक मंत्र जप करिष्ये।"
💥गणेश प्रार्थना💥
गजाननं भूतगणादि सेवितं कपित्थजम्बू फलचारूभक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय,गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥
ॐ श्री गणेशाय नमः।
💥गुरू प्रार्थना 💥
गुरूर्ब्रह्मा,गुरूर्विष्णु,गुरूर्देवो महेश्वरः।गुरू साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरूवे नमः॥
💥💥गौरी प्रार्थना💥💥
ॐ नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः।नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्मताम्॥
💥 विनियोग 💥
अस्य त्र्यम्बक मन्त्रस्य वसिष्ठ ऋषिःअनुष्टुप छन्दःत्र्यम्बक पार्वतीपतिर्देवता,त्र्यं बीजम्,वं शक्तिः,कं कीलकम्,सर्वेष्टसिद्धयर्थे जपे विनियोगः।
💥💥ऋष्यादिन्यास💥💥
ॐ वसिष्ठर्षये नमःशिरसि।
अनुष्टुप् छन्दसे नमः मुखे।
त्र्यम्बकपार्वतीपति देवतायै नमः हृदि।
त्र्यं बीजाय नमः गुह्ये।
वं शक्तये नमः पादयोः।
कं कीलकाय नमः नाभौ।
विनियोगाय नमःसर्वागें।
❄❄करन्यास❄❄
त्र्यम्बकम् अंगुष्ठाभ्यां नमः।
यजामहे तर्जनीभ्यां नमः।
सुगंधिं पुष्टिवर्द्धनं मध्यमाभ्यां नमः।
उर्वारूकमिव बन्धनात् अनामिकाभ्यां नमः।
मृत्योर्मुक्षीय कनिष्ठिकाभ्यां नमः।
मामृतात् करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः।
❄❄हृदयादिन्यास❄❄
ॐ त्र्यम्बकं हृदयाय नमः।
यजामहे शिरसे स्वाहा।
सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं शिखायै वषट्।
उर्वारूकमिव बन्धनात् कवचाय हुं।
मृत्योर्मुक्षीय नेत्रत्रयाय वौषट्।
मामृतात् अस्त्राय फट्।
💥💥ध्यान💥💥
हस्ताभ्यां कलशद्वयामृतरसैराप्लावयन्तं शिरो द्वाभ्यां तौ दधतं मृगाक्षवलये द्वाभ्यां बहन्तं परम्।अंकन्यस्तकरद्वयामृतघटं कैलासकान्तं शिवं स्वच्छाम्भोजगतं नवेन्दुमुकुटं देवं त्रिनेत्रं भजे।
💥💥मंत्र💥💥
"।।ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।"

बगलामुखी चतुरक्षर मन्त्र

बगलामुखी चतुरक्षर मन्त्र -
|| ॐ आं ह्लीं क्रों ||
(सांख्यायन तन्त्र)
विनियोगः-ॐ अस्य चतुरक्षर बगला मंत्रस्य ब्रह्मा ऋषिः, गायत्री छन्दः, बगलामुखी देवता, ह्लीं बीजं, आं शक्तिः क्रों कीलकं, सर्वार्थ सिद्धयर्थे जपे विनियोगः ।
ऋष्यादि-न्यासः- 
ब्रह्मा ऋषये नमः शिरसि,
गायत्री छन्दसे नमः मुखे,
बगलामुखी देवतायै नमः हृदि,
ह्लीं बीजाय नमः गुह्ये,
आं शक्तये नमः पादयो,
क्रों कीलकाय नमः नाभौ,
सर्वार्थ सिद्धयर्थे जपे विनियोगाय नमः सर्वांगे ।
*षडङ्ग-न्यास कर-न्यासअंग-न्यास
ॐह्लां अंगुष्ठाभ्यां नमःहृदयाय नमः
ॐह्लीं तर्जनीभ्यां नमःशिरसे स्वाहा
ॐह्लूं मध्यमाभ्यां नमःशिखायै वषट्
ॐह्लैं अनामिकाभ्यां नमःकवचाय हुं
ॐह्लौं कनिष्ठिकाभ्यां नमःनेत्र-त्रयाय वौषट्
ॐह्लःकरतल-कर-पृष्ठाभ्यां नमःअस्त्राय फट्
●ध्यानः-हाथ में पीले फूल, पीले अक्षत और जल लेकर ‘ध्यान’ करे -
●कुटिलालक-संयुक्तां मदाघूर्णित-लोचनां,
मदिरामोद-वदनां प्रवाल-सदृशाधराम् ।
सुवर्ण-कलश-प्रख्य-कठिन-स्तन-मण्डलां,
आवर्त्त-विलसन्नाभिं सूक्ष्म-मध्यम-संयुताम् ।
रम्भोरु-पाद-पद्मां तां पीत-वस्त्र-समावृताम् ।।
√पुरश्चरण में चार लाख जप कर, मधूक-पुष्प-मिश्रित जल से दशांश तर्पण कर घृत-शर्करा-युक्त पायस से दशांश हवन ।

*** बगलामुखी कवचं***

      बगलामुखी कवचं
श्रुत्वा च बगलापूजां स्तोत्रं चाप महेश्वर ।
इदानी श्रोतुमिच्छामि कवचं वद मे प्रभो ॥ १ ॥
वैरिनाशकरं दिव्यं सर्वाSशुभविनाशनम् ।
शुभदं स्मरणात्पुण्यं त्राहि मां दु:खनाशनम् ॥२॥
-----------
श्रीभैरव उवाच :
कवचं शृणु वक्ष्यामि भैरवीप्राणवल्लभम् ।
पठित्वा धारयित्वा तु त्रैलोक्ये विजयी भवेत् ॥३॥
---------------
ॐ अस्य श्री बगलामुखीकवचस्य नारद ऋषि: ।
अनुष्टप्छन्द: । बगलामुखी देवता । लं बीजम् ।
ऐं कीलकम् पुरुषार्थचष्टयसिद्धये जपे विनियोग: ।
ॐ शिरो मे बगला पातु हृदयैकाक्षरी परा ।
ॐ ह्ली ॐ मे ललाटे च बगला वैरिनाशिनी ॥१॥
गदाहस्ता सदा पातु मुखं मे मोक्षदायिनी ।
वैरिजिह्वाधरा पातु कण्ठं मे वगलामुखी ॥२॥
उदरं नाभिदेशं च पातु नित्य परात्परा ।
परात्परतरा पातु मम गुह्यं सुरेश्वरी ॥३॥
हस्तौ चैव तथा पादौ पार्वती परिपातु मे ।
विवादे विषमे घोरे संग्रामे रिपुसङ्कटे ॥४॥
पीताम्बरधरा पातु सर्वाङ्गी शिवनर्तकी ।
श्रीविद्या समय पातु मातङ्गी पूरिता शिवा ॥५॥
पातु पुत्रं सुतांश्चैव कलत्रं कालिका मम ।
पातु नित्य भ्रातरं में पितरं शूलिनी सदा ॥६॥
रंध्र हि बगलादेव्या: कवचं मन्मुखोदितम् ।
न वै देयममुख्याय सर्वसिद्धिप्रदायकम् ॥ ७॥
पाठनाद्धारणादस्य पूजनाद्वाञ्छतं लभेत् ।
इदं कवचमज्ञात्वा यो जपेद् बगलामुखीम् ॥८॥
पिवन्ति शोणितं तस्य योगिन्य: प्राप्य सादरा: ।
वश्ये चाकर्षणो चैव मारणे मोहने तथा ॥९॥
महाभये विपत्तौ च पठेद्वा पाठयेत्तु य: ।
तस्य सर्वार्थसिद्धि: स्याद् भक्तियुक्तस्य पार्वति ॥१०॥
-----------------
इति श्रीरुद्रयामले बगलामुखी कवचं सम्पूर्ण

दुः स्वप्न नाश मंत्र

मित्रो हम आपको बुरे स्वप्न से मुक्ति का प्रयोग बता रहे है.यह क्रिया आपको किसी भी मंगलवार से आरम्भ कर अगले मंगलवार तक करनी है.प्रातः दैनिक पूजन के समय अपने सीधे हाथ में एक निम्बू रखिये और निम्न मंत्र का १५ मिनट तक बिना किसी माला के जाप करे.
दसो दिसन का रखवाला राम भगत तू मतवाला, तुम राम जपो हम सो जाये निद्रा में राम चरण पाए ,आओ हनुमंत रक्षा करो राम नाम मन में धरो दुहाई माता अंजनी की.
इसके बाद निम्बू को उस व्यक्ति के सर पर से ७ बार वारकर दो हिस्से में काटकर घर से बहार फेक दे,जिसे बुरे सपने आते हो.
यह क्रिया ८ दिन करे समस्या का अंत हो जायेगा।जिन लोगो को अनिद्रा की समस्या है वह भी यह प्रयोग कर सकते है अवश्य लाभ होगा।

माता बगलामुखी अष्टोत्तरशत नाम स्तोत्र

माता बगलामुखी अष्टोत्तरशत नाम स्तोत्र
--------------------------
ब्रह्मास्त्ररुपिणी देवी माता श्रीबगलामुखी ।
चिच्छिक्तिर्ज्ञान-रुपा च ब्रह्मानन्द-प्र
दायिनी ।। १ ।।
महाविद्या महालक्ष्मी श्रीमत्त्रिपुरसुन्दरी ।
भुवनेशी जगन्माता पार्वती सर्वमंगला ।। २ ।।
ललिता भैरवी शान्ता अन्नपूर्णा कुलेश्वरी ।
वाराही छीन्नमस्ता च तारा काली सरस्वती ।।
३ ।।
जगत्पूज्या महामाया कामेशी भगमालिनी ।
दक्षपुत्री शिवांकस्था शिवरुपा शिवप्रिया ।। ४
।।
सर्व-सम्पत्करी देवी सर्वलोक वशंकरी ।
विदविद्या महापूज्या भक्ताद्वेषी भयंकरी ।। ५
।।
स्तम्भ-रुपा स्तम्भिनी च दुष्टस्तम्भनकारिणी ।
भक्तप्रिया महाभोगा श्रीविद्या ललिताम्बिका ।।
६ ।।
मैनापुत्री शिवानन्दा मातंगी भुवनेश्वरी ।
नारसिंही नरेन्द्रा च नृपाराध्या नरोत्तमा ।। ७
।।
नागिनी नागपुत्री च नगराजसुता उमा ।
पीताम्बा पीतपुष्पा च पीतवस्त्रप्रिया शुभा ।।
८ ।।
पीतगन्धप्रिया रामा पीतरत्नार्चिता शिवा ।
अर्द्धचन्द्रधरी देवी गदामुद्गरधारिणी ।। ९ ।।
सावित्री त्रिपदा शुद्धा सद्योराग विवर्धिनी ।
विष्णुरुपा जगन्मोहा ब्रह्मरुपा हरिप्रिया ।। १०
।।
रुद्ररुपा रुद्रशक्तिश्चिन्मयी भक्तवत्सला ।
लोकमाता शिवा सन्ध्या शिवपूजनतत्परा ।। ११
।।
धनाध्यक्षा धनेशी च नर्मदा धनदा धना ।
चण्डदर्पहरी देवी शुम्भासुरनिबर्हिणी ।। १२ ।।
राजराजेश्वरी देवी महिषासुरमर्दिनी ।
मधूकैटभहन्त्री देवी रक्तबीजविनाशिनी ।। १३ ।।
धूम्राक्षदैत्यहन्त्री च भण्डासुर विनाशिनी ।
रेणुपुत्री महामाया भ्रामरी भ्रमराम्बिका ।। १४
।।
ज्वालामुखी भद्रकाली बगला शत्रुनाशिनी ।
इन्द्राणी इन्द्रपूज्या च गुहमाता गुणेश्वरी ।। १५
।।
वज्रपाशधरा देवी ज्ह्वामुद्गरधारिणी ।
भक्तानन्दकरी देवी बगला परमेश्वरी ।। १६ ।।
अष्टोत्तरशतं नाम्नां बगलायास्तु यः पठेत् ।
रिपुबाधाविनिर्मुक्तः लक्ष्मीस्थैर्यमवाप्नुयात् ।।
१७ ।।
भूतप्रेतपिशाचाश्च ग्रहपीड़ानिवारणम् ।
राजानो वशमायांति सर्वैश्वर्यं च विन्दति ।। १८
।।
नानाविद्यां च लभते राज्यं प्राप्नोति निश्चितम्

भुक्तिमुक्तिमवाप्नोति साक्षात् शिवसमो भवेत् ।।

मंगलवार, 21 अक्तूबर 2014

दीपावली कैसे मनाएं.... पूर्ण पूजन विधान -


दीपावली केवल दीप प्रज्ज्वलित करने का ही त्यौहार नहीं है, अपितु सांसारिक सुख-समृद्धि प्राप्त करने हेतु गणपति, लक्ष्मी एवं कुबेर पूजन का भी विशेष अवसर है. यह शास्त्र सम्मत है कि इस समय यदि भली प्रकार से इनका पूजन कार्य संपन्न कर लिया जाये, तो पूरे वर्ष भर इन देवी-देवताओं कि कृपा प्राप्ति निश्चित रूप से होती है | सामान्य जन के लाभार्थ एक सरल पूजन विधि यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ जो अपने आप में पूर्ण फलदायक है, मुझे उम्मीद है कि आपको इससे बहुत लाभ होगा |
मुहूर्त- दीपावली महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त वह होना चाहिए जो स्थिर लग्न हो, प्रदोष काल हो, तिथि अमावस्या हो | स्थिर लग्न में पूजन इसलिए होता है जिससे कि लक्ष्मी हमारे घर में स्थायी निवास कर सके | इस बार दीपावली २३ अक्टूबर को है, पूजन मुहूर्त – 7:30pm – 8:35pm का श्रेष्ठ है |
महालक्ष्मी पूजन इस प्रकार से किया जाता है-
आत्म-शोधन, संकल्प, शान्ति-मंगल-पाठ, कलश-स्थापन, गणपति पूजन, नव-ग्रह-पूजन, षोडश-मात्रिका पूजन, गणेश-लक्ष्मी-पूजन, लेखनी-दावात में काली पूजन, बही-खाते में सरस्वती पूजन, तिजोरी बक्से पर कुबेर पूजन, दीप मालिका पूजन, क्षमा-प्रार्थना, विसर्जन |
सर्वप्रथम गुरु पूजन कर लें और संक्षिप्त में गणपति पूजन करें, इनका विग्रह अथवा चित्र सामने रखकर इसपर पूजन का सामान चढ़ाएं |
इसके पश्चात लक्ष्मी पूजन के लिए सामने कोई श्री यन्त्र, या कनकधारा यन्त्र या लक्ष्मी विग्रह स्थापित करें और षोडशोपचार या पंचोपचार विधि से पूजन संपन्न करें -
ध्यान देने योग्य बातें -
लक्ष्मी को गुलाब के पुष्प अत्यधिक प्रिय हैं, इसलिए कोशिश करके उसी से पूजन करें | घी के दीपक में कुछ बूँद इत्र डाल देनी चाहिए, स्त्रियाँ पूर्ण सज-धज कर पूजन करे, और पुरुष भी राजसिक वस्त्र धारण करे यानी पीले रंग कि रेशम कि धोती, पीला आसन इत्यादि. दिशा पूर्व या फिर उत्तर रहे.
इसके पश्चात आप श्री-सूक्त में दिए हुए ध्यान, संकल्प आदि कर सकते हैं और फिर श्री-सूक्त का पाठ कर सकते हैं | फिर लक्ष्मी मंत्र का जप आप किसी भी माला से (रूद्राक्ष माला के आलावा किसी भी माला से) यथा संभव ११, २१ या १०१ माला करें | यह भी ध्यान रखें कि दीपक पोरी रात्रि-काल जलता रहे | इसमें पूजन स्थान पर आभूषण रखकर उसका भी पूजन किया जाता है, जिसे आप दूसरे दिन से ही धारण कर सकते हैं |
इस प्रकार से विधि-विधान पूर्वक लक्ष्मी पूजन करने से निश्चय ही धन-धान्य वृद्धि और निश्चित सफलता प्राप्त होती है |

शुक्रवार, 17 अक्तूबर 2014

¤कृष्ण ही कृष्ण¤.

कृष्ण उठत कृष्ण चलत कृष्ण शाम भोर है ..
कृष्ण बुद्धि कृष्ण चित्त कृष्ण मन विभोर है। ..
कृष्ण रात्रि कृष्ण दिवस कृष्ण स्वप्न शयन है ..
कृष्ण काल कृष्ण कला कृष्ण मास अयन है। ..
कृष्ण शब्द कृष्ण अर्थ कृष्ण ही परमार्थ है ..
कृष्ण कर्म कृष्ण भाग्य कृष्णहि पुरुषार्थ है। ..
कृष्ण स्नेह कृष्ण राग कृष्णहि अनुराग है ..
कृष्ण कली कृष्ण कुसुम कृष्ण ही पराग है। ..
कृष्ण भोग कृष्ण त्याग कृष्ण तत्व ज्ञान है ..
कृष्ण भक्ति कृष्ण प्रेम कृष्णहि विज्ञान है। ..
कृष्ण स्वर्ग कृष्ण मोक्ष कृष्ण परम साध्य है ..
कृष्ण जीव कृष्ण ब्रह्म कृष्णहि आराध्य 
 है .

कर्म का कर्ता

 भाई 

पहले यह जान ले की " मै  कर्म का कर्ता हूँ " इस भाव को केंद्र में रखकर कर्म करने से सुख दुःख रूपी फल की प्राप्ति होगी ही । इसे कोई रोक नहीं सकता । और साथ ही साथ यश अपयश, हानि-लाभ, जन्म-मृत्यु, भी प्राप्त होते हैं । 

इससे बचने का एक रास्ता यह भी है की हम अनंत परमात्मा की शरण ग्रहण करें । और यह माने की "जो कर्म हम कर रहे है उसको करने की प्रेरणा वह परमात्मा ही हमें दे रहा है और उसी के अनुरूप सभी साधन उपलब्ध करवा दे रहा है " यश-अपयश भी उसी परमात्मा की प्रेरणा से मिल रहा है " तो आपको ऐसा महसूस होने लगेगा की जब सब कुछ परमात्मा बलात अपनी माया प्रकृति के द्वारा हमारे माध्यम से करवा रहा है तो हम कही भी न तो दोषी है न ही कर्म फल के अधिकारी है अतः यश अपयश भी उसी की प्रेरणा से मिल रहा है तो सब कुछ उसका प्रशाद मानकर प्रेम से ग्रहण करे । 

तभी सुख प्रपात होगा अन्यथा ब्रह्मा भी किसी का दुःख दूर करने में समर्थ नहीं है 

ओम तत सत 

शुक्रवार, 10 अक्तूबर 2014

मंत्र प्रयोग

मंत्र प्रयोग
गृह रक्षा- गाय का गोबर या लाल रंग का घोल लेकर उक्त मंत्र से १०८बार पढ़कर अभिमंत्रित कर लें फिर इसी मंत्र को पढ़ते हुए घर के चारों ओर रेखा खींच दें।ऐसा कर देने से घर में भूत,पिशाच,चोर डाकू के घुसने का भय नहीं रहता।साथ ही हिंसक जंतु,अग्नि भय से भी सुरक्षित रहा जा सकता हैं।
मंत्र- ॐ ह्रीं चण्डे!चामुण्डे भ्रुकुटि अट्टा ट्टे,भीम दर्शने!रक्ष रक्ष चौरेभ्यःवज्रेभ्यःअग्निभ्यःश्वापदेभ्यःदुष्टजनेभ्यःसर्वेभ्यःसर्वौपद्रवेभ्यःगण्डीःह्रीं ह्रीं ठःठः।

टोना टोटका तंत्र बाधा निवारण मंत्र- आज यह भी देखने को मिलता है कि कुछ दुष्ट लोग किसी टोना करने वाले से कोई प्रयोग करा देते है और लोग भयानक कष्ट भोगने लगते है।
दवा करने पर भी लाभ नहीं मिलता है,तब इस मंत्र को ११ माला से सिद्ध कर प्रयोग करे।लोग जादू टोना से प्रभावित होकर विक्षिप्त भी हो जाते है।किसी शुभ मूर्हूत मे ईस मंत्र का प्रयोग करें।एक दीपक जलाकर किशमिश का भोग लगा कर मंत्र सिद्ध करे,फिर प्रयोग करते समय ७बार मंत्र पढ़ फूंक मारकर उतारा कर दें।ऐसा ७बार कर देने पर सभी जादू टोना नष्ट हो जाता हैं।बाद मे एक सफेद भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से अनार के कलम से मंत्र लिख ताँबा या चाँदी की ताबीज मे यंत्र भरकर काला धागा लगाकर स्त्री हो तो बांया पुरूष हो तो दांये बांह मे ७बार मंत्र पढ़ बाँध ले।
शाबर मंत्र- ॐ नमो आदेश गुरू को।ॐ अपर केश विकट भेष।खम्भ प्रति पहलाद राखे,पाताल राखे पाँव।देवी जड़घा राखे,कालिका मस्तक रखें।महादेव जी कोई या पिण्ड प्राण को छोड़े,छेड़े तो देवक्षणा भूत प्रेत डाकिनी,शाकिनी गण्ड ताप तिजारी जूड़ी एक पहरूँ साँझ को सवाँरा को कीया को कराया को,उल्टा वाहि के पिण्ड पर पड़े।इस पिण्ड की रक्षा श्री नृसिंह जी करे।शब्द साँचा,पिण्ड काचा।फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा।

गठिया रोग और वात वेदना-
गठिया या वात रोग से लोग बहुत प्रभावित होकर हमेशा दवा खाते रहते है,इस प्रयोग को करे,लाभ होगा।किसी पर्वकाल मे मंत्र को सिद्ध करे।बाद में सन्धि वात या गठिया,वात या कमर में बाई,वात बेदना वाले रोगी को मंगल या रवि को मोर पंख से २१ बार उक्त मंत्र पढ़कर झाड़े।११ माला जप कर मंत्र सिद्ध कर लें।
मंत्र- ॐ मूल नमःधुक्ष नमः।जाहि जाहि ध्वाक्ष तमःप्रर्कीण अड़्गा प्रस्तार प्रस्तार मु़ञ्च।

सोमवार, 6 अक्तूबर 2014

नाभि या धरन ठीक करने का मंत्र -2

बहुत से लोग जो नाभि टलने  के रोग से पीड़ित रहते है और बार बार मुझसे धरण /नाभि  ठीक करने के उपाय पूछते है उनके लिए निम्न मंत्र विधि दे रहा हु प्रयोग करे और लाभ उठाएं । 


मंत्र संख्या -2 

ॐ  नमो नाड़ी नाड़ी नौ सै बहत्तर सौ कोस चले अगाडी डिगे न कोण चले न नाड़ी रक्षा करे जति हनुमंत की आन मेरी भक्ति गुरु की शक्ति फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा । 

विधि :- इस मंत्र को ग्रहण , दिवाली की महानिशा बेला में धुप दीप देकर  108 जप करके सिद्ध करले ।  कच्चे सूत के धागे में 9 गांठ लगाले उसे छल्ले की भांति बनाले उसे रोगी की नाभि पर रखकर इस मंत्र को 108 बार पढ़ते हुए नाभि के ऊपर फूक मारने से धरण ठिकाने पर आ जाती है । 

नाभि या धरन ठीक करने का मंत्र -1

बहुत से लोग जो नाभि टलने  के रोग से पीड़ित रहते है और बार बार मुझसे धरण /नाभि  ठीक करने के उपाय पूछते है उनके लिए निम्न मंत्र विधि दे रहा हु प्रयोग करे और लाभ उठाएं । 



मंत्र संख्या 1 

ऊँचा नीचा धरणी श्री महादेव का सरनी टली धरन आनु ठौर सत सत भाखे श्री गोरखनाथ  । 

विधि :- इस मंत्र को ग्रहण , दिवाली की महानिशा बेला में धुप दीप देकर  108 जप करके सिद्ध करले ।  तदुपरांत नाभि रोगी को इस मंत्र से झाड़ा देकर सवा तीन माशे चांदी  की अंगूठी पाव के अंगूठे में  पहना देने से धरण  ठिकाने आ जाती है 

गुरुवार, 2 अक्तूबर 2014

शाबर मन्त्रों कि अदभूत शक्ति

गंगाजल में अमृत देखाई नहीं देता, सती का तेज देखाई नहीं देता, जति का सवरूप देखाई नहीं देता, पत्थर में भगवान् देखाई नहीं देता, ठीक उसी परकार शाबर मन्त्रों कि अदभूत शक्ति दिखाई नहीं देती। परन्तु प्रयोग कर और आज़मा कर देखिये - 

दुर्भाग्य दूर करने के लिये आटे का दिया, १ नीबू, ७ लाल मिर्च, ७ लड्डू,२ बत्ती, २ लोंग, २ बड़ी इलायची बङ या केले के पत्ते पर ये सारी चीजें रख दें |रात्रि १२ बजे सुनसान चौराहे पर जाकर पत्ते को रख दें व प्रार्थना करें, जब घर से निकले तब यह प्रार्थना करें = हे दुर्भाग्य, संकट, विपत्ती आप मेरे साथ चलें और पत्ते को रख दें | फिर प्रार्थना करें  = 
हे दुर्भाग्य मैं आप को विदा कर रहा हूँ | आप मेरे साथ न आयें, चारों रास्ते खुले हैं आप कहीं भी जायें | 
एक बार करने के बाद एक दो महीने देखें, उपाय लाभकारी है| श्रद्धा से करें | 

गृह कलेश पवनतनय बल पवन समाना |बुद्धि विवेक विज्ञान विधाना | स्वाहा१०८ बार जाप करना है | यह मानस मंत्र है | मन में जाप करें | आहुती देते हुए यह मंत्र जाप करना है, यह किसी शुभ दिन से शुरु करें| सोम, गुरु या रवि पुष्य या त्यौहार के दिन | लाल आसन ऊनी, दक्षिण दिशा में मुँह करके बैठें| प्रयोग रात्रि के समय करें| तर्जनी से आसन के चारों तरफ लकीर खींच दें, अपनी रक्षा के लिये | 

सुख शांति के लिये वनस्पति तंत्र 

अशोक वृक्ष के जड़ के पास अंदर की तरफ की १ किलो मिट्टी ले आइये, कूट पीस कर छान लीजिये व उसमें केसर, केवङा जल, हिना का इत्र, मुठ्ठी नाग के जट, श्वेत चन्दन, काली गाय का दूध मिट्टी में मिलाना है| मिट्टी को गूँथ लीजिये और एक पिण्डी अर्थात शिवलिंग बना लीजिये | पूजा स्थान पर रख दीजिये | 
१०८ बार मंत्र जाप करना है ऊँ नमः शिवायव १०८ बेलपत्र चढाने हैं, दूसरे दिन १०८ बेलपत्र एक थैली में रखने हैं, लगातार ७ दिन सोमवार से करना है, इस प्रकार ७ थैलियाँ इकठ्ठी होंगी, ८ वें दिन हर थैली में से एक एक बेल पत्र निकाल कर एक डिब्बी में रखकर लॉकर में रख दीजिये | शिवलिंग व बचे हुए बेलपत्र जल में प्रवाहित करना है|  

कलह, अशांति व ज्यादा खर्च 

शनि तंत्र  एक सफेद कागज एक ओर काले काजल से रंग दीजिये, सफेद तरफ लिखिये ऊँ नीला जल समाभाषम रवि पुत्रः यमाग्रजम छाया मार्तण्ड जय भूतम्तम नमामि शनिश्चरम पीपल के वृक्ष के नीचे सूर्यास्त के १५ मिनिट बाद पश्चिम दिशा की ओर मुँह करके दीपक सरसों के तेल की ७ बूँदे डालकर जला दें कागज को जमीन पर बिछाकर (मंत्र वाली तरफ से ऊपर रखना है) “धनम देहि” ७ बार ७ दाने उङद के उस कागज पर डालने हैं | कागज के ७ टुकड़े करके सातों पर अलग अलग नंबर लिख लें १,२,३,४,५,६,७, उनमें से ३ कागज की गोली उठा लीजिये, यह अंक शुभ होंगे | यह लगातार ७ शनिवार करना है | 

अविवाहित युवती

पाँच सोमवार के व्रत करें, रोज एक रुद्राक्ष और एक बिल्बपत्र शिवलिंग पर चढायें, अगर माहवारी हो तो वह सोमवार छोड़ कर अगला वाला करें, एक समय सात्विक भोजन करें | 

चर्म रोग 

पाँच रुद्राक्ष के दाने एक गिलास पानी में रखकर सोते समय अपने सिराहने रखें और सुबह नहाते समय उस पानी को नहाने की पानी की बाल्टी में मिलाकर रोज नहायें व रुद्राक्षों को मंदिर में रख दें, चर्म रोगों में फायदा होता है, चर्म रोग नष्ट हो जाते हैं |

सन्तान गोपाल मंत्र

संतान गोपाल मन्त्र
सन्तान गोपाल मंत्र दूर करेगा हर संतान बाधा
शास्त्रों में संतान कामना को पूरा करने के ऐसे ही उपाय बताए गए हैं, जिनसे बिना किसी ज्यादा परेशानी या आर्थिक बोझ के मनचाही खुशियां मिलती हैं। यह उपाय है संतान गोपाल मन्त्र का जप। स्वस्थ्य, सुंदर संतान खासतौर पर पुत्र प्राप्ति के लिए यह मंत्र पति-पत्नी दोनों के द्वारा किया जाना बेहतर नतीजे देता है। 
संतान गोपाल मंत्र: देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।। 
संतान गोपाल मंत्र जप की विधि -पति-पत्नी दोनों सुबह स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ उपरोक्त मंत्र का जप तुलसी की माला से करें।इसके लिए घर के देवालय में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र की चन्दन, अक्षत, फूल, तुलसी दल और माखन का भोग लगाकर घी के दीप व कर्पूर से आरती करें।
बालकृष्ण की मूर्ति विशेष रूप से श्रेष्ठ मानी जाती है।भगवान की पूजा के बाद या आरती के पहले उपरोक्त संतान गोपाल मंत्र का जप करें।मंत्र जप के बाद भगवान से समर्पित भाव से निरोग, दीर्घजीवी, अच्छे चरित्रवाला, सेहतमंद पुत्र की कामना करें।यह मंत्र जप पति या पत्नी अकेले भी कर सकते हैं।

महाशक्तियों के मंत्र और उनके फल

महाकाली मंत्र
ऊं ए क्लीं ह्लीं श्रीं ह्सौ: ऐं ह्सौ: श्रीं ह्लीं क्लीं ऐं जूं क्लीं सं लं श्रीं र: अं आं इं ईं उं ऊं ऋं ऋं लं लृं एं ऐं ओं औं अं अ: ऊं कं खं गं घं डं ऊं चं छं जं झं त्रं ऊं टं ठं डं ढं णं ऊं तं थं दं धं नं ऊं पं फं बं भं मं ऊं यं रं लं वं ऊं शं षं हं क्षं स्वाहा।
विधि
यह महाकाली का उग्र मंत्र है। इसकी साधना विंध्याचल के अष्टभुजा पर्वत पर त्रिकोण में स्थित काली खोह में करने से शीघ्र सिद्धि होती है अथवा श्मशान में भी साधना की जा सकती है, लेकिन घर में साधना नहीं करनी चाहिए। जप संख्या 1100 है, जिन्हें 90 दिन तक अवश्य करना चाहिए। दिन में महाकाली की पंचोपचार पूजा करके यथासंभव फलाहार करते हुए निर्मलता, सावधानी, निभीर्कतापूर्वक जप करने से महाकाली सिद्धि प्रदान करती हैं। इसमें होमादि की आवश्यकता नहीं होती।
फल
यह मंत्र सार्वभौम है। इससे सभी प्रकार के सुमंगलों, मोहन, मारण, उच्चाटनादि तंत्रोक्त षड्कर्म की सिद्धि होती है।
तारा
ऊं ह्लीं आधारशक्ति तारायै पृथ्वीयां नम: पूजयीतो असि नम:
इस मंत्र का पुरश्चरण 32 लाख जप है। जपोपरांत होम द्रव्यों से होम करना चाहिए।
फल
सिद्धि प्राप्ति के बाद साधक को तर्कशक्ति, शास्त्र ज्ञान, बुद्धि कौशल आदि की प्राप्ति होती है।
भुवनेश्वरी
ह्लीं
अमावस्या को लकड़ी के पटरे पर उक्त मंत्र लिखकर गर्भवती स्त्री को दिखाने से उसे सुखद प्रसव होता है। गले तक जल में खड़े होकर, जल में ही सूर्यमंडल को देखते हुए तीन हजार बार मंत्र का जप करने वाला मनोनुकूल कन्या का वरण करता है। अभिमंत्रित अन्न का सेवन करने से लक्ष्मी की वृद्धि होती है। कमल पुष्पों से होम करने पर राजा का वशीकरण होता है।
त्रिपुर सुंदरी
मंत्र
श्रीं ह्लीं क्लीं एं सौ: ऊं ह्लीं श्रीं कएइलह्लीं हसकहलह्लीं संकलह्लीं सौ: एं क्लीं ह्लीं श्रीं
विधि
इस मंत्र का पुरश्चरण एक लाख जप है। जप के पश्चात त्रिमधुर (घी, शहद, शक्कर) मिश्रित कनेर के पुष्पों से होम करना चाहिए।
फल
कमल पुष्पों के होम से धन व संपदा प्राप्ति, दही के होम से उपद्रव नाश, लाजा के होम से राज्य प्राप्ति, कपूर, कुमकुम व कस्तूरी के होम से कामदेव से भी अधिक सौंदर्य की प्राप्ति होती है। अंगूर के होम से वांछित सिद्धि व तिल के होम से मनोभिलाषा पूर्ति व गुग्गुल के होम से दुखों का नाश होता है। कपूर के होमत्व से कवित्व शक्ति आती है।
छिन्नमस्ता
ऊं श्रीं ह्लीं ह्लीं वज्र वैरोचनीये ह्लीं ह्लीं फट् स्वाहा
इस मंत्र का पुरश्चरण चार लाख जप है। जप का दशांश होम पलाश या बिल्व फलों से करना चाहिए।
तिल व अक्षतों के होम से सर्वजन वशीकरण, स्त्री के रज से होम करने पर आकर्षण, श्वेत कनेर पुष्पों से होम करने से रोग मुक्ति, मालती पुष्पों के होम से वाचासिद्धि व चंपा के पुष्पों से होम करने पर सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धूमावती
मंत्र
ऊं धूं धूं धूमावती स्वाहा
इस मंत्र का पुरश्चरण एक लाख जप है। जप का दशांश तिल मिश्रित घृत से होम करना चाहिए।
नीम की पत्ती व कौए के पंख पर उक्त मंत्र खओ 108 बार पढ़कर देवता का नाम लेते हुए धूप दिखाने से शत्रुओं में परस्पर विग्रह होता है।
बगलामुखी
ऊं ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिव्हां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ऊं स्वाहा
इस मंत्र का पुरश्चरण एक लाख जप है। जपोपरांत चंपा के पुष्प से दशांश होम करना चाहिए। इस साधना में पीत वर्ण की महत्ता है। इंद्रवारुणी की जड़ को सात बार अभिमंत्रित करके पानी में डालने से वर्षा का स्तंभन होता है। सभी मनोरथों की पूर्ति के लिए एकांत में एक लाख बार मंत्र का जप करें। शहद व शर्करायुत तिलों से होम करने पर वशीकरण, तेलयुत नीम के पत्तों से होम करने पर हरताल, शहद, घृत व शर्करायुत लवण से होम करने पर आकर्षण होता है।
मातंगी
ऊं ह्लीं एं श्रीं नमो भगवति उच्छिष्ट चांडालि श्रीमातंगेश्वरि सर्वजन वंशकरि स्वाहा
इस मंत्र का पुरश्चरण दस हजार जप है। जप का दशांश शहद व महुआ के पुष्पों से होम करना चाहिए। काम्य प्रयोग से पूर्व एक हजार बार मूलमंत्र का जाप करके पुन: शहदयुक्त महुआ के पुष्पों से होम करना चाहिए। पलाश के पत्तों या पुष्पों के होम से वशीकरण, मल्लिका के पुष्पों के होम से लाभ, बिल्व पुष्पों से राज्य प्राप्ति, नमक से आकर्षण होता है।
कमला
ऊं नम: कमलवासिन्यै स्वाहा
दस लाख जप करें। दशांश शहद, घी व शर्करा युक्त लाल कमलों से होम करें, तो सभी कामनाएं पूर्ण होंगी। समुद्र से गिरने वाली नदी के जल में आकंठ जप करने पर सभी प्रकार की संपदा मिलती है।
महालक्ष्मी
ऊं श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालयै प्रसीद प्रसीद ऊं श्रीं ह्लीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
एक लाख बार जप करें। शहद, घी व शर्करायुक्त बिल्व फलों से दशांश होम करने से साधक के घर में लक्ष्मी वास करती है। यदि किसी को अधिक धन की प्रबल कामना हो, तो वह सत्य वाचन करे, लक्ष्मी मंत्र व श्रीसूक्त का पाठ व मंत्र करे। पूर्वाभिमुख होकर भोजन करे व वार्तादि भी पूर्वाभिमुख होकर करे। जल में नग्न होकर स्नान न करें। तेल मलकर भोजन करें। अनावश्यक रूप से भू-खनन न करें।